भगवान शिव की अराधना का सबसे पवित्र महीना सावन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भक्त सावन सोमवार व्रत रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में सावन महीना कब से शुरू हो रहा है
सावन के महीने को श्रावण मास के नाम से भी जानते हैं। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग अनुसार ये साल का पांचवां महीना होता है। जो जुलाई-अगस्त में पड़ता है। इस दौरान सावन सोमवार व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में हर साल लाखों श्रद्धालु ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए जाते हैं। इस महीने में भक्त कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में सावन कब से लग रहा है

सावन 2025 (Sawan 2025)
2025 में सावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 9 अगस्त को होगी। इस साल में 4 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे
सावन सोमवार 2025 (Sawan Somwar 2025)
11 जुलाई 2025सावन का पहला सोमवार14 जुलाई 2025सावन का दूसरा सोमवार21 जुलाई 2025सावन का तीसरा सोमवार28 जुलाई 2025सावन का चौथा सोमवारसावन पूजा विधि (Sawan Puja Vidhi)
सावन में सुबह-शाम भगवान शिव की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। इस महीने शिव जी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, शम्मी के पत्ते इत्यादि चीजें शिव को अवश्य अर्पित करें। अगर सावन सोमवार व्रत रख रहे हैं तो सावन की कथा जरूर पढ़ें। भगवान को फल, मिठाई, खीर इत्यादि चीजों का भोग लगाएं।