गुरुवार के दिन साईं बाबा के मंत्रों का जाप करने से हमेशा आप और आपके परिवार के सभी सदस्यों पर साईं कृपा अवश्य बनी रहती है। गुरुवार के दिन साईं के मंत्रों का जाप करने हर तरह के कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं
साईं बाबा को प्रसन्न करने के 12 मंत्र
1. ऊं साईं राम
2. ऊं साईं गुरुवाय नम:
3. सबका मालिक एक है
4. ऊं साईं देवाय नम:
5. ऊं शिर्डी देवाय नम:
6. ऊं समाधिदेवाय नम:
7. ऊं सर्वदेवाय रूपाय नम:
8. ऊं शिर्डी वासाय विद्दहे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात
9. ऊं अचर अमराय नम:
10. ऊं मालिकाय नम:
11. जय-जय साईं राम
12. ऊं सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप

साईं बाबा आरती Sai Baba Ki Aarti
आरती श्री साईं गुरुवर की |
शिर्डी साईं बाबा आरती परमानन्द सदा सुरवर की ||
जा की कृपा विपुल सुखकारी |
दुःख, शोक, संकट, भयहारी ||
शिरडी में अवतार रचाया |
चमत्कार से तत्व दिखाया ||
कितने भक्त चरण पर आये |
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||
भाव धरै जो मन में जैसा |
पावत अनुभव वो ही वैसा ||
गुरु की उदी लगावे तन को |
समाधान लाभत उस मन को ||
साईं नाम सदा जो गावे |
सो फल जग में शाश्वत पावे ||
गुरुवासर करि पूजा – सेवा |
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||
राम, कृष्ण, हनुमान रूप में |
दे दर्शन, जानत जो मन में ||
विविध धर्म के सेवक आते |
दर्शन कर इच्छित फल पाते ||
जै बोलो साईं बाबा की |
जो बोलो अवधूत गुरु की ||
`साईंदास` आरती को गावे |
घर में बसि सुख, मंगल पावे |